कस्बे के समीप गुलाह नदी पार बाबा कलवा वीर मंदिर स्थित है। जहां पर सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते है थाना नहटौर के ग्राम कश्मीरी राधोपुर निवासी अभय कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी बैगनआर कार से रविवार की शाम बाबा के दर्शन करने आया था रात्रि में वह मंदिर पर ही ठहर गया। सुबह सवेरे लगभग चार बजे वह वापस घर लौट रहा था गुलाह नदी पर बने रपटे पर गाड़ी के पहुंचते ही नदी का जलस्तर बढ़ गया। युवक कार सहित नदी की तेज धार में बहने लगा। कुछ दूर बहने पर युवक ने नदी किनारे एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया और उसी की मदद से गाड़ी से बाहर निकला। जबकि गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। युवक ने घटना की जानकारी पास के मुहल्ला पक्काबाग निवासी लोगों को दी। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों ने नदी में गाड़ी को तलाशना किया। घटनास्थल के लगभग 600 मीटर की दूरी पर गाड़ी पानी में डूबी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी मंगवाकर कार को बमुश्किल नदी से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे।
Related Posts
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोपाल शाखा ने मनाया वार्षिकोत्सव
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम का शुभारम्भ संघ प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सह जिला संघचालक शिवराम उपस्थित रहे, जबकि…
लखनऊ चिड़ियाघर में दर्शकों को कलाई पर रिस्ट बैंड बांधना अनिवार्य
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 06 जनवरी । लखनऊ स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान देखने जाने वाले दर्शकों को…
बारिश में धुला आत्मा राम अग्रवाल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल, अब शुक्रवार को होंगे मैच
ख़बर शेयर करें -टीएसएच में 12 से 22 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को निर्धारित…
