जौनपुर,24 मार्च । यूपी के जौनपुर स्थित शीतला चौकियां धाम में चैत्र नवरात्र के छठे दिन मंगलवार को मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।पूजा-अर्चना से पूर्व मां दुर्गा के शीतला स्वरूप का भव्य श्रृंगार किया गया। मां को लाल गुलाब और नीबू की आकर्षक माला पहनाई गई, साथ ही लाल चुनरी और लाल-सुनहरे वस्त्रों से सजाया गया। देवी को सोने-चांदी के आभूषणों से अलंकृत कर दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।भक्तों द्वारा मां को सीताफल, केला और बर्फी का भोग अर्पित किया गया। सुबह मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु हाथों में नारियल, चुनरी और प्रसाद लेकर मां के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि उदया तिथि के अनुसार सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को नवरात्र के धार्मिक महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।पूरे मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, घंटों की ध्वनि और जयकारों से माहौल गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
Related Posts
विभिन्न जगहों से लापता 121 मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों को सौंपा
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 02 जून । गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से लापता हुए 121 मोबाइल फोन…
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से झूलते मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ख़बर शेयर करें -फतेहपुर, 29 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक…
एनआईबी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ
ख़बर शेयर करें -कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छायादार और फलदार पौधों का रोपण कर किया। एनआईबी…
