जयंती समारोह का शुभारंभ 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होगा। इस दिन हवन यज्ञ, गज पूजन और वयोवृद्ध अग्र पुरुषों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन, 23 सितंबर को सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें मेहंदी, थाल सजाओ और वेस्ट मटेरियल से संबंधित कई प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी और अग्रवाल समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा। समारोह का समापन 24 सितंबर को मोहल्ला आगरा गेट स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। इस शोभा यात्रा में एक दर्जन झांकियां और कई प्रसिद्ध बैंड शामिल होंगे। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल और सीए भूपेंद्र गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
मुख्यमंत्री योगी आज सिंगापुर-जापान के लिए रवाना होंगे
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 22 फरवरी (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के उत्तर प्रदेश को ‘मैन्युफैक्चरिंग हब ऑफ…
मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, कोई पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा : स्वतंत्र देव सिंह
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 14 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास,…
पेड़ पर लटका मिला कैटरिंग पर काम करने वाले युवक का शव
ख़बर शेयर करें -पेड़ पर लटका मिला कैटरिंग पर काम करने वाले युवक का शव फिरोजाबाद, 15 जनवरी (हि.स.)। थाना…
