थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दुजाना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि एक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जेवर संजीव आजाद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक वीडियो अपलोड है। एक व्यक्ति जिसका नाम सौरभ नागर निवासी ग्राम दुजाना है वह व्यक्ति एक विशेष जाति के लिए जातीय टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट के संबंध में विशेष जाति वर्ग द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।सौरभ नागर द्वारा यह वीडियो बनाई गई जिसकी इंस्टाग्राम आईडी भी वर्णित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
लखनऊ : 18वें ब्रिक्स अकादमिक फोरम का समापन, ब्रिक्स एजेंडे के लिए नीतिगत संवाद और सिफारिशों को आगे बढ़ाया
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 25 अगस्त । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 18वें ब्रिक्स अकादमिक फोरम का मंगलवार को…
इटावा की ओर जाने वाली सभी मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान
ख़बर शेयर करें -इटावा की ओर जाने वाली सभी मेमू पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्री रहे परेशान -8 घंटे की देरी…
जिले में पुल निर्माण के लिए 45 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृत
ख़बर शेयर करें -जौनपुर, 19 मार्च । जिले में विकास को गति देने के लिए खुटहन विकास खण्ड क्षेत्र के…
