दरअसल पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोर के एक बड़े गिरोह के सदस्य चोरी की गाड़ियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन और नकली नंबर प्लेट लगाकर जिले में प्रवेश करने वाला है। सूचना के साथ ही डुमरिया घाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए खजुरिया ओवरब्रिज के समीप हर आने-जाने वाली गाड़ी पर पैनी नजर रखनी शुरू की।इसी दौरान यूपी नंबर UP78HU 5009 लगी सेल्टोस कार को रोककर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर कागजात लेकर गाड़ी के चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CBF3200 है। साथ ही यह भी सामने आया कि यह कार दिल्ली से चुराई गई थी और चोर गिरोह के उक्त सदस्य फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इसका इस्तेमाल कर रहे थे।पुलिस गिरफ्तार अबूजार से इसके नेटवर्क और इस गिरोह अन्य सदस्यो के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।जिसके बाद और खुलासे हो सकते है।
Related Posts
कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को लिखा पत्र,राज्यसभा चुनाव के दौरान अनुपस्थित रहे तीनों विधायकों पर कार्रवाई की मांग
ख़बर शेयर करें -भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह कोशी प्रमंडल प्रभारी अबु रहमत अली ने…
फर्जी ढंग से आधार कार्ड बनाकर वृद्धजन पेंशन योजना की लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -पूर्वी चंपारण,11 मार्च ।जिले की साइबर पुलिस ने वृद्धजन पेंशन योजना में फर्जीवाड़ा के एक बड़े सिंडिकेट…
दुर्गा पूजा को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च
ख़बर शेयर करें -इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस…
