दो व्यक्ति दुकान पर आए और सोने का ओम मांगा। मना करने पर उन्होंने दो चूड़ी दिखाईं। उन्होंने इन चूड़ियों में लाख भरवाने की बात की। इसके बाद उन्होंने चार सोने की अंगूठियां देखने की बात कही। एक-एक करके दोनों दुकान से चले गए और वापस नहीं लौटे। आधे घंटे तक ठगों के न लौटने पर बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जब एक स्वर्णकार से ठगों द्वारा दी गई चूड़ियों की जांच कराई गई तो वे पीतल की निकलीं। चोरी की गई अंगूठियों की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीओ अमित पाठक ने बताया कि ठगी की शिकायत मिल गई है इसका मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
Related Posts
अन्तरजनपदीय मादक पदार्थ तस्करी का वांछित आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर, 08 सितंबर । अन्तरजनपदीय मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल…
गाजियाबाद :दिनदहाड़े गनपॉइंट पर ज्वैलरी शॉप से 20 किलो चांदी और 125 ग्राम सोना लूटकर ले गए बदमाश
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद, 24 जुलाई । दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना लिंक रोड क्षेत्र स्थित ब्रजविहार क्षेत्र में…
एसआईआर में लापरवाही, 11 अधिकारियों से स्पष्टीकरण और 8 बीएलओ का रोका वेतन
ख़बर शेयर करें -निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनोज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र 291 में…
