Zindademocracy

CG Students In Kyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसी छत्‍तीसगढ़ की छात्रा ने जारी किया वीडियो, बताया हाल, CM ने कही ये बात

रायपुर। CG Students in Kyrgyzstan: किर्गिस्तान के शहर बिश्केक में हो रहे छात्र संघर्ष में फंसे छत्‍तीसगढ़ के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। मुख्यमंत्री साय ने बुधवार को मस्तूरी के छात्र विजय और जांजगीर की छात्रा शिवानी तंबोली से संपर्क कर कुशलक्षेम पूछा था।

उन्होंने विद्यार्थियों को पर्याप्त सुरक्षा का आश्वासन देकर कहा था कि राज्य और केंद्र सरकार किर्गिस्तान सरकार के सतत संपर्क में हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हालात बहुत जल्द सामान्य हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने दोनों छात्रों को परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद सुरक्षित देश वापसी का आश्वासन दिया था। शिवानी ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर एक वीडिया पोस्ट किया है।

भारत सरकार किर्गिस्तान सरकार के साथ सतत संपर्क में है।

बच्चों के हितों की सुरक्षा ही हमारा ध्येय है। pic.twitter.com/d7mUGHrBBv

— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 23, 2024

वीडियो में उसने कहा है कि मैं शिवानी तंबोली, जांजगीर जिले से हूं। अभी मैं किर्गिस्तान के बिश्केक में चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रही हूं। बिश्केक में हाल ही में अभी कुछ इंसीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से 70-80 विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इसमें 20 विद्यार्थी जांजगीर से हैं। अभी यहां का माहौल इतना खराब है कि निकल नहीं पा रहे हैं। हमको घर जाना है। हमने अपनी समस्या भारत सरकार तक पहुंचाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुझसे संपर्क किया। उन्होंने फोन पर हाल चाल जाना। इसके लिए मैं उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद बोलना चाहती हूं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending