Zindademocracy

BharatPe ने अश्नीर ग्रोवर को कंपनी के सभी पदों से हटाया आर्थिक अनियमितताओं के चलते अभी कुछ दिनों पहले अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को भी कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था।

नई दिल्ली | BharatPe के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर ने कल अपना इस्तीफ़ा दिया था। आज कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि, ग्रोवर अब कर्मचारी, निदेशक या संस्थापक नहीं रहे। अशनीर ग्रोवर ने मंगलवार को ही अपने मैनेजिंग डायरेक्टर और बोर्ड डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया था। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा था कि साल 2022 की शुरुआत से, कुछ लोग उनपर और उनके परिवार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, और उनकी और कंपनी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

बयान जारी कर, कंपनी ने कहा – बोर्ड ग्रोवर परिवार के निंदनीय आचरणका अपनी मेहनती कर्मचारियों और विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की अनुमति नहीं देगा, अपने गलत काम के परिणामस्वरूप, मिस्टर ग्रोवर अब कंपनी के कर्मचारी, संस्थापक या निदेशक नहीं हैं।

ग्रोवर के परिवार पर कंपनी के पैसों का दुरूपयोग करने का आरोप है। आर्थिक अनियमितताओं के चलते अभी कुछ दिनों पहले अशनीर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर को भी कंपनी से बर्खास्त कर दिया गया था। माधुरी पर कंपनी के फंड का इस्तेमाल व्यक्तिगत सौंदर्य इलाज, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने और परिवार के साथ अमेरिका और दुबई की यात्राओं में करने का आरोप है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending