जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जुआ, सट्टा की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार रविवार शाम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्हें सूचना मिली कि थाना रसूलपुर क्षेत्र के एकता नगर में अंकित पुत्र गुरुप्रसाद के किराये के गोदाम में जुआ हो रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमार कार्यवाही की तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से 09 अभियुक्तों राजेन्द्र पुत्र निरोत्तम सिह निवासी पठान मौहल्ला फतेहाबाद थाना फतेहाबाद आगरा, अमर पुत्र मनमोहन गुप्ता निवासी गली न0 6 एकता नगर थाना रसूलपुर, सुनील पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता निवासी गली न0 5 नया रसूलपुर थाना रसूलपुर, प्रशान्त गुप्ता उर्फ कन्हैया पुत्र अजय कुमार गुप्ता निवासी हुण्डा वाला बाग गली न0 16 थाना दक्षिण, अंकुर पुत्र मनमोहन गुप्ता निवासी गली न0 6 एकता नगर थाना रसूलपुर, अंकित पुत्र गुरुप्रसाद निवासी गली न0 6 एकता नगर थाना रसूलपुर, अतुल पुत्र हरीशंकर निवासी बरौली अहीर शमशाबाद रोड थाना ताजगंज आगरा, प्रशान्त कुमार गुप्ता पुत्र शिव नारायण गुप्ता निवासी मौहल्ला पठान फतेहाबाद थाना फतेहाबाद आगरा व मोहित पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी मौहल्ला आजादनगर फतेहाबाद थाना फतेहाबाद आगरा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से कुल 3,47,153/- रूपये जिसमें से 2,88,500/- रूपये मालफड व 58653/- रूपये जामातलाशी में मिला है। इसके साथ ही 52 ताश पत्ते, 08 अदद मोबाइल व एक सफेद तौलीया बरामद हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
उमरे अधिकारी एकादश ने 3-2 से जीती निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस क्रिकेट सीरीज
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 28 जून । आकाश श्रीनेत्र के शतक (104 रन नाबाद, 56 गेंद) के दम पर उत्तर…
सीएसजेएमयू में दो दिवसीय कला उत्सव का आयोजन, दीपावली के मौके कलाकृतियों की हुई खरीदारी
ख़बर शेयर करें -मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर ने बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार…
बारह हजार शंखध्वनियों से गूंजेगा महाकुम्भ, विश्व शांति के लिए जलेंगे 27 लाख दीप
ख़बर शेयर करें -बारह हजार शंखध्वनियों से गूंजेगा महाकुम्भ, विश्व शांति के लिए जलेंगे 27 लाख दीप महाकुम्भनगर, 24 जनवरी(हि.स.)। इस बार का…
