सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़ बेड़े होकर गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों संख्या में कांवड़ लेकर और गंगाजल लेकर आते हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने कांवड़ बेड़े व शिवभक्त शुक्रवार और शनिवार को रवाना हो गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने हेतु शनिवार को शिव भक्त वाहनों से गए थे। हरिद्वार और बृजघाट से सभी कांवरिये व शिव भक्त रविवार रात्रि तक मुरादाबाद वापस आ रहे हैं। डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त सोमवार सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगे और सीधे जलाभिषेक करेंगे।
Related Posts
गंगा बैराज पर तेज रफ्तार बाइक खम्बे से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल
ख़बर शेयर करें -गंगा बैराज पर तेज रफ्तार बाइक खम्बे से टकराई, एक की मौत दूसरा घायल कानपुर, 06 जुलाई…
बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने पर परेशान किसान ने फांसी लगा की खुदकुशी
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में अतर्रा कस्बे के तिलक नगर नरैनी रोड निवासी 69वर्षीय केशव चौरिहा…
यूपी में तेंदुए का खौफ: गांवों पर लोहे की रक्षा, इंसानों पर कहर!
ख़बर शेयर करें -**बिजनौर के गांवों में तेंदुए का आतंक: ग्रामीण भय के साए में जी रहे हैं** बिजनौर के…
