थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सेक्टर 60 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है। जिसकी वजह से उसकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल फिरोजाबाद जनपद के पते पर रजिस्टर्ड है। मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल फोन नंबर नहीं है। मृतक के हाथ पर सुरेश और मोनू लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
ख़बर शेयर करें -के लिए अधिकारियाें काे निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही…
महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 28 जून । महर्षि भारद्वाज चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशन के न्यासी मंडल की बैठक रविवार की सायं…
दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव में आनंद मोहन गुप्ता बने अध्यक्ष, कपिल गुप्ता महासचिव
ख़बर शेयर करें -इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजार हुसैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर पुनीत चौहान और सचिन शर्मा, संयुक्त…
