Zindademocracy

खारकीव में रूस की गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत, परिवार से 2 दिन पहले हुई थी बात छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है, जिसकी उम्र 21 साल है।

नई दिल्ली : यूक्रेन से भारत के लिए एक दुखद घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है की, खारकीव शहर में रूस की गोलाबारी के दौरान एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है, जिसकी उम्र 21 साल है। नवीन कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था। नवीन की अपने परिवार से आखिरी बार 2 दिन पहले ही वीडियो कॉल पर बात हुई थी।

बता दे कि, मृतक नवीन खारकीव में एक बंकर में छिपे थे। जरूरी सामान खत्म होने पर वो बाहर निकले थे। इसी दौरान हुई गोलाबारी की जद में आने से उनकी मौत हो गई। इस घटनाक्रम के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है।

विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि-
मामले को लेकर विदेश मंत्रालय (MEA) ने ट्वीट करके दुख जताया है। अपने ट्वीट में विदेश मंत्रालय ने लिखा, ‘गहरे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आज सुबह खारकीव में हुई गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending