मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस वाले किसी आशंका को लेकर चिंता में पड़ गए लेकिन जैसे ही कोतवाल उमेश सिंह के पास पहुंचकर उनकी कलाई में राखी बांधी तो अन्य पुलिस वाले भी राखी बंधवाने लगे। राखी बंधवाने के बाद कोतवाल ने सभी लड़कियों को उपहार स्वरूप रुपये देने लगे लेकिन सभी बहनों ने सामूहिक रूप से उपहार लेने से मना कर दिया। राखी बांधने वाली बहनों ने कहा कि भाई बनाया है तो राखी के बदले उनकी सुरक्षा का भरोसा दे। यह बात सुनते ही कोतवाल भावुक हो गए। उन्होंने क्षेत्र की बहन बेटियों की सुरक्षा हर समय पूरी तरह से देने का वचन दिया। कोतवाल ने बाद में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी है।
Related Posts
दुल्हन ने ससुराल को लूटा: नशीली चाय पिलाई, जेवर लेकर हुई फरार!
ख़बर शेयर करें -अलीगढ़ में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक दुल्हन ने शादी के…
नहर में उतराता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
ख़बर शेयर करें -नहर में उतराता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस जालौन, 29 जून (हि.स.)। कोंच कोतवाली…
देवरिया: ट्रेन में मानव तस्करी का खुलासा, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन नाबालिगों को बचाया गया
ख़बर शेयर करें -देवरिया, 19 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने…
