उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख इनायत खान निवासी अधिवक्ता विनोद सक्सेना आज अपने पुत्र ऋषभ को लेकर कचहरी गए हुए थे। उनकी पत्नी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थीं। अपराह्न लगभग 1 बजे उनके घर के अंदर बंधा पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरन अंदर गईं तो देखा कि उनके घर का सामान धू धू करके चल रहा है। किरन ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में मोहल्ले भर के लोग इकट्ठे हो गए। आग बुझाने में जुट गए। उधर दूसरी तरफ मोहल्ले के ही राजेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी। जिसकी खास वजह गली का सकरा होना बताया गया है। अधिवक्ता के पुत्र ऋषभ के अनुसार जब तक आग पर मोहल्ले वालों ने काबू पाया तब तक उनका लाखों का घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वाले अपने-अपने घरों का बचाव करने लगे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना की सूचना पाकर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
Related Posts
प्रधानमंत्री ने योगी से महाकुंभ में आग लगने की घटना की जानकारी ली
ख़बर शेयर करें -प्रधानमंत्री ने योगी से महाकुंभ में आग लगने की घटना की जानकारी ली महाकुंभ नगर, 19 जनवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
वाराणसी में किशाेर आयु तक के बच्चों की आंख की चोट का हाेगा नि:शुल्क उपचार और आपरेशन
ख़बर शेयर करें -का यह सलाह दी कि दीपावली पर्व को मानते हुए सुरक्षा अवश्य बरते और विशेष रूप से…
निर्माणाधीन पुलिस थाना भवन में जिलाधिकारी ने कार्य में पाई शिथिलता, जताई नाराजगी
ख़बर शेयर करें -जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य शिथिलता पायी गई है। इस लापरवाही पर नाराजगी जताते…
