थाना जारचा प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि हरीश कुमार शर्मा ने बीती रात साेमवार काे थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि पंकज शर्मा अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर छोलस गांव स्थित अपने खेत से धान की फसल से धान निकालने के लिए गए थे। उनका छोटा भाई शिवम भी साथ था। वहां पर उसकी चार लोगों से की कहासुनी हो गई, जिनके नाम सितारुद्दीन, गुलफाम, रिजवान और जलालुद्दीन हैं। उनके अनुसार जो ट्रैक्टर पंकज लेकर गया था, वह दूसरे ट्रैक्टर से टोचन करके खींचने पर स्टार्ट होता है। पंकज के ट्रैक्टर पर सितारुद्दीन, गुलफाम आदि बैठ गए तथा दूसरे ट्रैक्टर पर रिजवान आदि बैठ के पंकज के ट्रैक्टर को टोचन लगाकर स्टार्ट करने के लगे। पीड़ित के अनुसार उनके भाई शिवम ने उनको मना किया, लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बावजूद भी ट्रैक्टर में टोचन लगना शुरू कर दिया और वहां खड़ा उनका भतीजा पंकज ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चारों आरोपित मौके से भाग गए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी गई है।
Related Posts
विकास कार्यों की बैठक में अनुपस्थित मिले अधिकारी, जिलाधिकारी ने की वेतन रोकने की कार्यवाही
ख़बर शेयर करें -विकास कार्यों की बैठक में अनुपस्थित मिले अधिकारी, जिलाधिकारी ने की वेतन रोकने की कार्यवाही जालौन, 18…
मतदाता सूची में घुसपैठियों पर सख्ती, संदेह होने पर तुरंत आपत्ति दर्ज करें : अनिल दीक्षित
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 17 जनवरी । एक भी घुसपैठिया मतदाता सूची में दर्ज न होने पाए, इस पर विशेष…
रायबरेली में दाैरे से पहले सपा प्रमुख अखिलेश के विरोध में लगे पोस्टर, लिखा- माफ़िया चलाते थे सरकार
ख़बर शेयर करें -रायबरेली, 24 सितम्बर(हि. स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गुरुवार काे रायबरेली आगमन के…
