वाराणसी, 17 अक्टूबर । वाराणसी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम के तहत देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाकर हर एक दीपक को एक शहीद के नाम समर्पित किया गया। पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु महिला आरक्षी और अन्य अधिकारियों की सहभागिता से पूरा पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीपक हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह कार्यक्रम उनके परिजनों के प्रति सम्मान और समाज की एकजुटता के लिए है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी भाग लिया एवं दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश अपने वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूलता और हर नागरिक उनके त्याग के प्रति कृतज्ञ है।
Related Posts
प्रयागराज: रेलवे ट्रैक के मध्य पाया गया युवक का शव, हत्या की आशंका
ख़बर शेयर करें -पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि करछना थाना क्षेत्र के थरी भरहा गांव निवासी…
महाकुम्भ:दोपहर 02 बजे तक 95.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ:दोपहर 02 बजे तक 95.58 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर, 11…
मुरादाबाद मंडल के फुटबॉल क्लब 20 जुलाई तक कराएं नवीनीकरण
ख़बर शेयर करें -मुरादाबाद, 14 जुलाई । जिला फुटबाल एसोसिएशन मुरादाबाद ने मंडल के सभी पंजीकृत क्लबों को 20 जुलाई…
