जानकारी के अनुसार, बस कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी निवासी शिव कुमार तिवारी के पुत्र की बारात लेकर सामी से खेराई उमरी गई थी। रात में जब सभी बाराती विवाह कार्यक्रम में शामिल थे, तब बस एकांत स्थान पर खड़ी थी। बस में चालक और परिचालक वाहन में ही आराम कर रहे थे।अचानक बस के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख चालक और परिचालक ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पल में बस पूरी तरह जलने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आसपास के लोगों और चालक से जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि न होने से राहत है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
Related Posts
(अपडेट) सात घंटे बाद बोरवेल से निकली यशी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 28 अगस्त । उप्र के जनपद कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवामीर गांव में शुक्रवार…
हाथरस की गोशाला में हुई गोवर्धन पूजा
ख़बर शेयर करें -चौधरी गजाधर सिंह नंबरदार स्मृति गोशाला में ग्राम प्रधान चौधरी मनीष रूपेंद्र सिंह नंबरदार ने पारंपरिक विधि…
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मूर्खों ने बनाया था : प्रखर जी महाराज
ख़बर शेयर करें -प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मूर्खों ने बनाया था : प्रखर जी महाराज महाकुंभ नगर, 20 जनवरी (हि.स.)।…
