Zindademocracy

CBSE Syllabus: छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, घटाया जा सकता है सिलेबस, पढ़ें अपडेट… गौरतलब है कि बीते वर्ष भी बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण पाठ घटाए थे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, CBSE) शैक्षणिक सत्र 2023-24 से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। रिपोर्टस की माने तो बोर्ड इस सत्र में अपने पाठ्यक्रम में कटौती कर सकता है। बताया जा रहा हैकि एनसीईआरटी और सीबीएसई बोर्ड के विशेषज्ञों की एक कमेटी ने नौवीं से 12वीं के छात्रों के पाठ्यक्रम में कटौती का खाका तैयार किया है। बोर्ड घटे हुए पाठ्यक्रम की जानकारी इस सप्ताह जारी कर सकता है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से पढ़ाई करवाने वाले 22 राज्यों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नौवीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों से कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स घटाए जा सकते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और हिंदी सहित कई अन्य विषय रहेंगे, जिनमें कई महत्वपूर्ण पाठ व पाठ के अंदर के टापिक्स हटाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड का ये फैसला 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस घटे हुए पाठ्यक्रम का उन्हें फायदा मिलेगा और उन्हें वर्ष भर पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending