एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ़्तार आरोपित प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर केसरवानी पुत्र रमेश चन्द्र केसरवानी है। इसके खिलाफ प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बाघम्बरीगद्दी अल्लापुर निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह ने वर्ष 2023 में मुट्ठीगंज के बलुआघाट निवासी नीरज कुमार उर्फ सल्लू पुत्र राजकिशोर और मुट्ठीगंज निवासी सुधीर केसरवानी के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। सुधीर केसरवानी मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार से फरार था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ प्रयागराज फील्ड इकाई प्रभारी जयप्रकाश राम एवं उनकी टीम लगी हुई थी । मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ के उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने रविवार रात महाराष्ट्र खड़े भिवंडी शांति नगर स्थित उत्सव होटल से रविवार रात गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया।
Related Posts
मिर्जापुर में 60 से ज़्यादा लोगों के गैरकानूनी धर्मांतरण कराने के आरोपित की जमानत मंजूर
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 05 फरवरी । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते मिर्जापुर में कथित गैर-कानूनी धार्मिक धर्मांतरण के…
गोरखपुर में निवेश का नया और बड़ा गंतव्य बन रहा धुरियापार इंडस्ट्रियल टाउनशिप, दो औद्योगिक घरानों को भूमि आवंटित
ख़बर शेयर करें -गोरखपुर, 12 मई । केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से एन्वॉयरमेंट क्लियरेंस मिलने के बाद जनपद गोरखपुर…
प्रयागराज महाकुम्भ में बने ये रिकॉर्ड गिनीज बुक में हो सकते हैं दर्ज, 2019 कुम्भ में बने रिकॉर्ड हुए ध्वस्त
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज महाकुम्भ में बने ये रिकॉर्ड गिनीज बुक में हो सकते हैं दर्ज, 2019 कुम्भ में बने…
