सहायक पुलिस आयुक्तल बारा कुन्जलता ने साेमवार काे बताया कि मध्यप्रदेश के जनेह थाना क्षेत्र के बरांए गांव निवासी आशीष (26) पुत्र रमेश प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में रहकर प्राइवेट काम करता था। बीती रात वह मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस कमरे पर लौटते समय अकौढ़िया राेड पर पानी से गड्ढे में अचानक मोटरसाइकिल चली गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आ गए। मामले में परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत
ख़बर शेयर करें -लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत लखनऊ, 29 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ में…
संविदाकर्मी डॉक्टर रोहित तिवारी सहित 35 समायोजित
ख़बर शेयर करें -फर्रूखाबाद,30 जनवरी । कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी…
एक दिन की प्रभारी छात्रा ने सुनी शिकायतें, कहा-यह क्षण मेरे लिए गर्व और आत्मविश्वास से भरा हुआ
ख़बर शेयर करें -स्नेहा गुप्ता ने थाना कार्यालय, ऑफिस का भ्रमण किया। सीसीटीएनएस, विवेचना कम्प्यूटर कक्ष, माल खाना, साइबर हैल्प…
