कस्बे के समीप गुलाह नदी पार बाबा कलवा वीर मंदिर स्थित है। जहां पर सोमवार को काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचते है थाना नहटौर के ग्राम कश्मीरी राधोपुर निवासी अभय कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी बैगनआर कार से रविवार की शाम बाबा के दर्शन करने आया था रात्रि में वह मंदिर पर ही ठहर गया। सुबह सवेरे लगभग चार बजे वह वापस घर लौट रहा था गुलाह नदी पर बने रपटे पर गाड़ी के पहुंचते ही नदी का जलस्तर बढ़ गया। युवक कार सहित नदी की तेज धार में बहने लगा। कुछ दूर बहने पर युवक ने नदी किनारे एक पेड़ की शाखा को पकड़ लिया और उसी की मदद से गाड़ी से बाहर निकला। जबकि गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। युवक ने घटना की जानकारी पास के मुहल्ला पक्काबाग निवासी लोगों को दी। सूचना मिलने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों ने नदी में गाड़ी को तलाशना किया। घटनास्थल के लगभग 600 मीटर की दूरी पर गाड़ी पानी में डूबी हुई मिली। पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी मंगवाकर कार को बमुश्किल नदी से बाहर निकलवाया। सूचना मिलने पर युवक के स्वजन भी मौके पर पहुंचे।
Related Posts
मीरजापुर में युवक ने लगाई फांसी
ख़बर शेयर करें -थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुखड़ा बेलगवां गांव में रहने वाले अनिल उर्फ लालू कोल…
विधानसभा में हंगामा: मंत्री के बयान ने किया तहलका, संजय निषाद पर चुटकी!
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र अपने सातवें दिन में प्रवेश कर गया, जहां समाजवादी पार्टी के…
स्वरूपरानी चिकित्सालय में दो जटिल हृदय सर्जरी सफल, प्रयागराज के युवाओं को मिली नई ज़िंदगी
ख़बर शेयर करें -डॉ. सचदेवा ने बताया कि यह सर्जरी अत्यंत जटिल थीं, परंतु टीमवर्क, आधुनिक तकनीक और चिकित्सालय की…
