मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस वाले किसी आशंका को लेकर चिंता में पड़ गए लेकिन जैसे ही कोतवाल उमेश सिंह के पास पहुंचकर उनकी कलाई में राखी बांधी तो अन्य पुलिस वाले भी राखी बंधवाने लगे। राखी बंधवाने के बाद कोतवाल ने सभी लड़कियों को उपहार स्वरूप रुपये देने लगे लेकिन सभी बहनों ने सामूहिक रूप से उपहार लेने से मना कर दिया। राखी बांधने वाली बहनों ने कहा कि भाई बनाया है तो राखी के बदले उनकी सुरक्षा का भरोसा दे। यह बात सुनते ही कोतवाल भावुक हो गए। उन्होंने क्षेत्र की बहन बेटियों की सुरक्षा हर समय पूरी तरह से देने का वचन दिया। कोतवाल ने बाद में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी है।
Related Posts
वेदमूर्ति देवव्रत महेश रेखे का बीएचयू में अभिनन्दन,प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं सराहना
ख़बर शेयर करें -सारस्वत अतिथि आचार्य राममूर्ति चतुर्वेदी ने कहा कि वेदमन्त्र के अध्येता का सम्मान वस्तुतः वेदपुरुष का सम्मान…
फोन पर तीन तलाक से खत्म हुआ 8 साल का निकाह
ख़बर शेयर करें -फोन पर तीन तलाक से खत्म हुआ 8 साल का निकाह जालौन, 26 जून (हि.स.)। जालौन जिले…
हिंसा में पुलिस पर फायरिंग और एसिड फेंकने वाला आरिफ गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान : एसएसपी
ख़बर शेयर करें -जानकारी के मुताबिक, आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इस्लामिया इंटर कॉलेज में जुटने की…
