निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री कालिका धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी उत्साह है। जनसभा स्थल पर जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, जहां वे विकास कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक संदेश भी देंगे। निरीक्षण दल में एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Related Posts
सीमा राजभर बनी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 21 अप्रैल । समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी की…
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्थागित हुआ 1 फरवरी को होने वाला विश्व शांति सनातन संत सम्मेलन
ख़बर शेयर करें -श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्थागित हुआ 1 फरवरी को होने वाला विश्व शांति सनातन संत सम्मेलन…
दिल्ली वालों की नाकामी के कारण रेलवे स्टेशन पर लाेगाें की जान चली गयी : अखिलेश यादव
ख़बर शेयर करें -दिल्ली वालों की नाकामी के कारण रेलवे स्टेशन पर लाेगाें की जान चली गयी : अखिलेश यादव औरैया, 16…
