सावन मास के सभी सोमवार और महाशिवरात्रि पर मुरादाबाद जनपद से विभिन्न जिलों के शिवभक्त और कांवड़ बेड़े होकर गुजरते हैं। वहीं स्थानीय लोग भी हजारों संख्या में कांवड़ लेकर और गंगाजल लेकर आते हैं। श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए ब्रजघाट से गंगा जल लेने कांवड़ बेड़े व शिवभक्त शुक्रवार और शनिवार को रवाना हो गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने हेतु शनिवार को शिव भक्त वाहनों से गए थे। हरिद्वार और बृजघाट से सभी कांवरिये व शिव भक्त रविवार रात्रि तक मुरादाबाद वापस आ रहे हैं। डाक कांवड़ लाने वाले शिव भक्त सोमवार सुबह मुरादाबाद पहुंचेंगे और सीधे जलाभिषेक करेंगे।
Related Posts
माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनजर मेला क्षेत्र एवं शहर को घोषित किया नो व्हीकल जोन
ख़बर शेयर करें -माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनजर मेला क्षेत्र एवं शहर को घोषित किया नो व्हीकल जोन महाकुम्भ…
महाकुम्भ: दोपहर दो बजे तक 1.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ: दोपहर दो बजे तक 1.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर,01…
मुख्यमंत्री याेगी ने मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री याेगी ने मकर संक्रांति पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं लखनऊ, 13 जनवरी (हि.स.)। उत्तर…
