निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री कालिका धाम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वह अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों को हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी उत्साह है। जनसभा स्थल पर जमीन को समतल करने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, जहां वे विकास कार्यों के साथ-साथ संगठनात्मक संदेश भी देंगे। निरीक्षण दल में एमएलसी अश्विनी त्यागी, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, हर्षवर्धन सिंह और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Related Posts
काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन में कविता ‘डमरू बोला, बम बम भोला’ ने मोह लिया श्रोतागण का मन
ख़बर शेयर करें -वाराणसी नगर निगम द्वारा प्रायोजित 22 दिनों तक विभिन्न स्कूलों में काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन हो…
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एक दिन पहले ही काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी,बाबा के दरबार में लगाई हाजिरी
ख़बर शेयर करें –प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की काशी आने की खुशी वाराणसी, 01 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
वाराणसी : 95 बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 12 अगस्त । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान में बुधवार को…
