दरअसल पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि वाहन चोर के एक बड़े गिरोह के सदस्य चोरी की गाड़ियों को फर्जी रजिस्ट्रेशन और नकली नंबर प्लेट लगाकर जिले में प्रवेश करने वाला है। सूचना के साथ ही डुमरिया घाट थानाध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वतरित कार्रवाई करते हुए खजुरिया ओवरब्रिज के समीप हर आने-जाने वाली गाड़ी पर पैनी नजर रखनी शुरू की।इसी दौरान यूपी नंबर UP78HU 5009 लगी सेल्टोस कार को रोककर ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर कागजात लेकर गाड़ी के चेसिस नंबर की जांच की तो पता चला कि गाड़ी का असली रजिस्ट्रेशन नंबर DL9CBF3200 है। साथ ही यह भी सामने आया कि यह कार दिल्ली से चुराई गई थी और चोर गिरोह के उक्त सदस्य फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इसका इस्तेमाल कर रहे थे।पुलिस गिरफ्तार अबूजार से इसके नेटवर्क और इस गिरोह अन्य सदस्यो के संदर्भ में पूछताछ कर रही है।जिसके बाद और खुलासे हो सकते है।
Related Posts
सीआईएसएफ बस दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी और एसएसपी ने ली घटना की जानकारी, जांच के दिए निर्देश
ख़बर शेयर करें -समय करीब 02:15 बजे प्रातः, जब बस रसुलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गाँव के समीप पहुँची,…
रक्सौल सूर्य मंदिर तालाब से मिला 11 किलो का विशाल कछुआ, लोगों में कौतूहल
ख़बर शेयर करें -पूर्वी चंपारण 21 मई । जिले के रक्सौल शहर के मुख्य पथ स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर परिसर…
राघोपुर में किराना व्यवसायी से लूट,नकदी समेत सामान लूटकर फरार
ख़बर शेयर करें -सुपौल, 15 मई । जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पंचायत के सायत लक्ष्मीपुर हरि खिरहर…
