अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल जनता को समर्पित किया गया। इसका लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, राजकिशोर साहू, शैलेंद्र निषाद, मेवालाल सोनी, अमित शर्मा, प्रतिमा पांडे, सावित्री सागर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
कूलर में उतरे करंट ने ली पल्लेदार की जान, परिवार में मचा कोहराम
ख़बर शेयर करें -औरैया, 08 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन गल्ला…
कासगंज में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, प्रशिक्षु महिला पायलट घायल
ख़बर शेयर करें -कासगंज, 29 जून । उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में साेमवार पूर्वान्ह एक प्रशिक्षण विमान अचानक अनियंत्रित…
सुरक्षित भूमि पर आंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने हटवाया अवैध चबूतरा
ख़बर शेयर करें -अमेठी, 11 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले रामगंज थाना क्षेत्र स्थित नरहरपुर गांव में सुरक्षित…
