स्थानीय निवासियों और वार्ड सभासद सुमित वर्मा के अनुसार अचानक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार को लोगों ने इसे सामान्य तकनीकी फॉल्ट मानकर ध्यान नहीं दिया। विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास जाकर जांच की। मौके पर ट्रांसफार्मर कटा-फटा हालत में पड़ा मिला। उसके अंदर से कॉपर वायर सहित अन्य कीमती उपकरण गायब थे। बिजली न होने के कारण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई है। इसके अलावा घरों में लगे मोटर, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सूचना वार्ड सभासद द्वारा तत्काल विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी एमपी सिंह को दी गई। उपखंड अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जल्द ही नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
Related Posts
योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल : चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बदली यूपी की छवि
ख़बर शेयर करें -योगी सरकार के आठ साल बेमिसाल : चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बदली यूपी की छवि आयुष…
राष्ट्रपति उप्र के बिजनौर की डीएम को एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए करेंगी पुरस्कृत
ख़बर शेयर करें -बिजनौर, 23 जनवरी (हि .स.) | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनाैर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को भारत…
प्रभु की धरा अयाेध्या पर सभी ने किया आध्यात्मिक वर्षा’ में स्नान
ख़बर शेयर करें –लेजर शो के बीच कलाकारों ने रामायण के सभी सात कांड के प्रसंगों पर आधारित कार्यक्रम में…
