निरीक्षण के दौरान उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर और जनपद के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ठंड से बचाव के इंतजामों की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी, गर्म पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के अनुरूप जरूरतमंद, बेसहारा और राहगीरों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात गुजारने के लिए मजबूर न होना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अलाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने और निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी जालौन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सदर तहसीलदार उरई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
महाकुम्भ : परिचालनिक कारणों से ये ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग में परिवर्तन
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ : परिचालनिक कारणों से ये ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग में परिवर्तन महाकुम्भ नगर, 18 फरवरी…
मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चाेर गिरोह के सात आराेपित गिरफ्तार, एक घायल
ख़बर शेयर करें -मुठभेड़ में अंतरजनपदीय चाेर गिरोह के सात आराेपित गिरफ्तार, एक घायल बांदा, 6 जुलाई (हि.स.)। जिले में…
एएमयू छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ ’आपत्तिजनक’ भाषण को लेकर दर्ज एफआईआर को दी चुनौती
ख़बर शेयर करें -एएमयू छात्र ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ ’आपत्तिजनक’ भाषण को लेकर दर्ज एफआईआर को दी चुनौती प्रयागराज,…
