जानकारी के अनुसार, बस कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सामी निवासी शिव कुमार तिवारी के पुत्र की बारात लेकर सामी से खेराई उमरी गई थी। रात में जब सभी बाराती विवाह कार्यक्रम में शामिल थे, तब बस एकांत स्थान पर खड़ी थी। बस में चालक और परिचालक वाहन में ही आराम कर रहे थे।अचानक बस के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। आग की लपटें उठती देख चालक और परिचालक ने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई और शोर मचाते हुए आसपास के लोगों को सूचना दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही पल में बस पूरी तरह जलने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि आसपास के लोगों और चालक से जानकारी ली। फिलहाल हादसे में किसी तरह की जनहानि न होने से राहत है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
Related Posts
मुरादाबाद रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से लगभग 1,06,000 यात्रियों ने की प्रयागराज महाकुम्भ की यात्रा
ख़बर शेयर करें -मुरादाबाद रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से लगभग 1,06,000 यात्रियों ने की प्रयागराज महाकुम्भ की यात्रा मुरादाबाद,…
झालू बिजली घर पर गिरी आकाशीय बिजली, विभाग में हड़कम्प
ख़बर शेयर करें -शुक्रवार की सुबह से हो रही वर्षा के कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र झालू पर आकाशीय बिजली…
उमरे अधिकारी एकादश ने 3-2 से जीती निर्वाणानंद कनेक्टिंग हैप्पीनेस क्रिकेट सीरीज
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 28 जून । आकाश श्रीनेत्र के शतक (104 रन नाबाद, 56 गेंद) के दम पर उत्तर…
