माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
Related Posts
अपहरण मामले का आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 10 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित औद्योगिक थाने की पुलिस ने अपहरण…
चाय बनी जहर : बाराबंकी में पकड़ा गया नकली चाय का जखीरा…!
ख़बर शेयर करें -बाराबंकी, 05 जुलाई । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड्डूपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शाहपुर में बीती शनिवार…
होली काे लेकर खाद्य सुरक्षा टीम ने खोया मंडी में मारा छापा, 45 किलो मिलावटी खोया किया गया नष्ट
ख़बर शेयर करें -फर्रुखाबाद ,21 फरवरी । होली पर्व के मदृेनजर जनपद में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट…
