एफएसओ धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर रोड किनारे स्थित पुरुषोत्तम गुप्ता और संतोष गुप्ता का तीन मंजिला मकान हैं। नीचे की मंजिल पर ‘मंगलम ट्रेडर्स’ नाम से किराना की थोक दुकान और गोदाम में रविवार देर रात 1:50 बजे आग लग गई। सूचना पाकर सरोजिनी नगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने लगी। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद आलमबाग, हजरतगंज और पीजीआई फायर स्टेशनों से अतिरिक्त गाड़ियां बुलाई गईं। कुल चार फायर स्टेशनों की लगभग 10 दमकल गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Related Posts
करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत
ख़बर शेयर करें -परिजनों के अनुसार सत्यवीर माधवगंज फीडर पर बिजली का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें…
पंजाब और झारखंड के मुद्दे पर केजरीवाल- राहुल चुप क्यों? : सुधांशु त्रिवेदी
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 13 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने…
विकसित उत्तर प्रदेश 2047: मजबूत स्टार्टअप हब बनकर उभर रहा आईआईटी कानपुर
ख़बर शेयर करें -आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप इकोसिस्टम को उत्तर प्रदेश सरकार का सीधा और रणनीतिक सहयोग मिल रहा है।…
