थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सेक्टर 60 के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए पुलिस ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी आज मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है। जिसकी वजह से उसकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि उसकी मोटरसाइकिल फिरोजाबाद जनपद के पते पर रजिस्टर्ड है। मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल फोन नंबर नहीं है। मृतक के हाथ पर सुरेश और मोनू लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Related Posts
यूट्यूबर एल्विस यादव के खिलाफ अदालत के आदेश पर गवाह को धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज
ख़बर शेयर करें -यूट्यूबर एल्विस यादव के खिलाफ अदालत के आदेश पर गवाह को धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज…
वाराणसी में धीमे-धीमे घट रहा गंगा का जलस्तर
ख़बर शेयर करें -वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से .70 मीटर नीचे है और धीरे धीरे…
मीरजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 गोवंश बचाए
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 48 गोवंश बचाए – तस्करी में प्रयुक्त ट्रक और पिकअप जब्त मीरजापुर,…
