थाना जारचा प्रभारी ने मंगलवार काे बताया कि हरीश कुमार शर्मा ने बीती रात साेमवार काे थाने में तहरीर दी है। जिसमें बताया गया है कि पंकज शर्मा अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर छोलस गांव स्थित अपने खेत से धान की फसल से धान निकालने के लिए गए थे। उनका छोटा भाई शिवम भी साथ था। वहां पर उसकी चार लोगों से की कहासुनी हो गई, जिनके नाम सितारुद्दीन, गुलफाम, रिजवान और जलालुद्दीन हैं। उनके अनुसार जो ट्रैक्टर पंकज लेकर गया था, वह दूसरे ट्रैक्टर से टोचन करके खींचने पर स्टार्ट होता है। पंकज के ट्रैक्टर पर सितारुद्दीन, गुलफाम आदि बैठ गए तथा दूसरे ट्रैक्टर पर रिजवान आदि बैठ के पंकज के ट्रैक्टर को टोचन लगाकर स्टार्ट करने के लगे। पीड़ित के अनुसार उनके भाई शिवम ने उनको मना किया, लेकिन वे लोग नहीं माने। इसके बावजूद भी ट्रैक्टर में टोचन लगना शुरू कर दिया और वहां खड़ा उनका भतीजा पंकज ट्रैक्टर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चारों आरोपित मौके से भाग गए। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें की तलाश शुरू कर दी गई है।
Related Posts
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर मंत्री संजय निषाद का गोरखपुर की घटना को लेकर फूका पुतला
ख़बर शेयर करें -समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर मंत्री संजय निषाद का गोरखपुर की घटना को लेकर फूका…
प्रदेश की बेटियों को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है : योगी आदित्यनाथ
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 08 मार्च(हि. स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की नारी…
गैंगस्टर अभियुक्त वारिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगी
ख़बर शेयर करें -अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी ने बताया कि थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार शुक्रवार सुबह पुलिस…
