उल्लेखनीय है कि थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख इनायत खान निवासी अधिवक्ता विनोद सक्सेना आज अपने पुत्र ऋषभ को लेकर कचहरी गए हुए थे। उनकी पत्नी घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थीं। अपराह्न लगभग 1 बजे उनके घर के अंदर बंधा पालतू कुत्ता भौंकने लगा। आवाज सुनकर उनकी पत्नी किरन अंदर गईं तो देखा कि उनके घर का सामान धू धू करके चल रहा है। किरन ने अपने पड़ोसियों को सूचना दी। आनन फानन में मोहल्ले भर के लोग इकट्ठे हो गए। आग बुझाने में जुट गए। उधर दूसरी तरफ मोहल्ले के ही राजेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम मौके तक नहीं पहुंच सकी। जिसकी खास वजह गली का सकरा होना बताया गया है। अधिवक्ता के पुत्र ऋषभ के अनुसार जब तक आग पर मोहल्ले वालों ने काबू पाया तब तक उनका लाखों का घर का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मोहल्ले वाले अपने-अपने घरों का बचाव करने लगे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। घटना की सूचना पाकर थाना मऊ दरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
Related Posts
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मूर्खों ने बनाया था : प्रखर जी महाराज
ख़बर शेयर करें -प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मूर्खों ने बनाया था : प्रखर जी महाराज महाकुंभ नगर, 20 जनवरी (हि.स.)।…
फर्रुखाबाद वन विभाग ने पकड़ा विशालकाय अजगर
ख़बर शेयर करें -फर्रुखाबाद, 01 सितम्बर । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की शमसाबाद क्षेत्र में माेहल्ला सिकंदरपुर महमूद से…
रायबरेली में दाैरे से पहले सपा प्रमुख अखिलेश के विरोध में लगे पोस्टर, लिखा- माफ़िया चलाते थे सरकार
ख़बर शेयर करें -रायबरेली, 24 सितम्बर(हि. स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गुरुवार काे रायबरेली आगमन के…
