वाराणसी, 17 अक्टूबर । वाराणसी स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार शाम ‘एक दीया बलिदानियों के नाम’ कार्यक्रम के तहत देश की रक्षा में शहीद हुए पुलिसकर्मियों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सवा लाख दीप जलाकर हर एक दीपक को एक शहीद के नाम समर्पित किया गया। पुलिस कमिश्नर, पुलिसकर्मी, प्रशिक्षु महिला आरक्षी और अन्य अधिकारियों की सहभागिता से पूरा पुलिस लाइन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन उन वीर सपूतों को समर्पित है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दीपक हमारे वीर शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। यह कार्यक्रम उनके परिजनों के प्रति सम्मान और समाज की एकजुटता के लिए है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित नागरिकों ने भी भाग लिया एवं दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि देश अपने वीरों के बलिदान को कभी नहीं भूलता और हर नागरिक उनके त्याग के प्रति कृतज्ञ है।
Related Posts
बाबा विश्वनाथ की सप्त ऋषि आरती में सफेद उल्लू भी लगाता है हाजिरी, स्वर्ण शिखर पर रहता है विराजमान
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 20 अगस्त । धार्मिक नगरी काशी में एक सफेद उल्लू का श्री काशी विश्वनाथ दरबार के…
वैचारिक रणनीतियों के महत्व में लगातार हो रही है वृद्धि : राजेंद्र सक्सेना
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 06 जून । वर्तमान समय बौद्धिक युद्ध का युग है, जिसमें वैचारिक रणनीतियों का महत्व लगातार…
मृत कर्मचारी के उत्तराधिकारी को बर्खास्तगी आदेश पर सवाल उठाने का अधिकार
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 29 जुलाई । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा है कि मृत कर्मचारी के…
