थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हथेडा गांव निवासी नचक लाल की पत्नी शीला देवी (50) गुरुवार देर शाम काे गाय चराने के बाद वापस घर लौट रही थीं। अदवा-हलिया रोड पार करते समय गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर महिला घायल हाे गई। परिजनाें ने उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनाें की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
भैंस चराकर लौटते समय चेकडैम में डूबा युवक, शव एक किमी दूर मिला
ख़बर शेयर करें -भैंस चराकर लौटते समय चेकडैम में डूबा युवक, शव एक किमी दूर मिला मीरजापुर, 6 जुलाई (हि.स.)।…
भारत ही वैश्विक समस्याओं का समाधान देने में सक्षम: एस.बालकृष्ण
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 19 जुलाई । “भारतीय शोध परंपरा प्रकृति के शोषण की नहीं, बल्कि उसके साथ सामंजस्य की…
साहित्य विचारों की टकराहट और समानता का द्वंद्व है: गौहर रजा
ख़बर शेयर करें -उन्होंने कहा कि मानव सभ्यता की शुरुआत से ही लेखक और समाज का गहरा रिश्ता रहा है।…
