पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जनपद देवरिया के रहने वाले विजय कुमार ने इकोटेक तीन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री वर्तमान में हबीबपुर गांव में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन साल से एक ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में कार्यरत थी। कंपनी में बुलंदशहर का रहने वाला विक्रांत शर्मा भी काम करता है। काम के दौरान आरोपित विक्रांत उनकी पुत्री के संपर्क में आया। आरोप है कि विक्रांत ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो आरोपित टालमटोल करने लगा और कथित रूप से उसकी अश्लील तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। इस कारण युवती ने 16 सितम्बर को आत्महत्या कर ली थी। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित विक्रांत को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।
Related Posts
प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मूर्खों ने बनाया था : प्रखर जी महाराज
ख़बर शेयर करें -प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट मूर्खों ने बनाया था : प्रखर जी महाराज महाकुंभ नगर, 20 जनवरी (हि.स.)।…
देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी, योगी सरकार के विकास मॉडल की देशभर में चर्चा
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 14 जून । लखनऊ स्थित एक होटल में तीन दिवसीय डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग ‘त्रिवेणी’ में दूसरे…
(संशोधित) माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनजर प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र एवं शहर नो व्हीकल जोन घोषित
ख़बर शेयर करें -(संशोधित) माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के मद्देनजर प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र एवं शहर नो व्हीकल जोन घोषित…
