जयंती समारोह का शुभारंभ 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में होगा। इस दिन हवन यज्ञ, गज पूजन और वयोवृद्ध अग्र पुरुषों का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद अग्रवाल समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन, 23 सितंबर को सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला संगीत सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें मेहंदी, थाल सजाओ और वेस्ट मटेरियल से संबंधित कई प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी और अग्रवाल समाज की विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इंटर कॉलेज की मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा। समारोह का समापन 24 सितंबर को मोहल्ला आगरा गेट स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। इस शोभा यात्रा में एक दर्जन झांकियां और कई प्रसिद्ध बैंड शामिल होंगे। पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल और सीए भूपेंद्र गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव में आनंद मोहन गुप्ता बने अध्यक्ष, कपिल गुप्ता महासचिव
ख़बर शेयर करें -इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजार हुसैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर पुनीत चौहान और सचिन शर्मा, संयुक्त…
औरैया: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
ख़बर शेयर करें -जानकारी के मुताबिक, अड्डा बडेरा निवासी लज्जाराम अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रविवार शाम…
महाकुम्भ का 43वां दिन, प्रयागराज में थम नहीं रहा श्रद्धालुओं का रेला, अब तक 62 करोड़ से ज्याद श्रद्धालु संगम में लगा चुके डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ का 43वां दिन, प्रयागराज में थम नहीं रहा श्रद्धालुओं का रेला, अब तक 62 करोड़ से…
