थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार मजरा लोहार गढ़वा निवासी की ननकीवा(50)पत्नी भगवानदीन व उसकी बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन(20) पत्नी दिलीप निषाद आज सुबह गांव की कई महिलाओं के साथ पहलवान के डेरा स्थित टीले से मिट्टी की खोदाई करने गई थी। जब मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। इसमें सास व उसकी बहू मलबे में दब गई। साथ आईं महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने हाथों व फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 और 108 एंबुलेस के कर्मियाें ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना में बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन की मौत हो गई जबकि घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
दीपावली पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, 17 सैंपल लिए, 202 किलो मिठाई नष्ट
ख़बर शेयर करें -टीम ने नवाबगंज स्थित गणपति स्वीट्स से पेड़ा, बर्फी, सोनपापड़ी और दूध की लौज के नमूने लिए,…
बरेली: पुरानी रंजिश में बांका मारकर किसान की हत्या
ख़बर शेयर करें -पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश कुमार ने रविवार को बताया कि गांव बैरमनगर निवासी किसान भूप सिंह यादव…
हाथरस में पुलिस ने चलाया मानव तस्करी के विरुद्ध जागरूकता अभियान
ख़बर शेयर करें -हाथरस, 17 जून । उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन…
