पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव के शिवम शर्मा की पत्नी बीती मई माह से लापता थी। पति के शिकायत पर पुलिस ने महिला काे चेन्नई (तमिलनाडु) से बरामद किया। महिला ने पुलिस काे बताया कि उसके साथ फैक्टरी में काम करने वाले बिहार निवासी राजा उर्फ एहसान से उसने एक मई काे निकाह कर लिया है। उसने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम खुशबू खातून रख लिया है। निकाहनामा की जांच में पाया कि राजा मियां ने कूटरचित दस्तावेज का उपयाेग किया है। महिला का उसके पहले पति से तलाक भी नहीं हुआ है। उसका छह साल का बेटा भी है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आराेपित राजा मियां, इरशाद, बिस्मिल्लाह, अनीशा बेगम तथा काजी मोहम्मद अजीमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। आरोपिताें में राजा मियां उर्फ एहसान, उसके पिता बिस्मिल्लाह और मां अनीशा बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है।————-
Related Posts
वाराणसी: अग्निवीर सोल्जर जीडी भर्ती में बलिया व चंदौली के 601 अभ्यर्थी सफल
ख़बर शेयर करें -सैन्य अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कुल 1218 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 983 अभ्यर्थी…
दहेज हत्या के मामले में पति, ससुर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -हाथरस, 15 मई । दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार काे पति और ससुर को…
फोन पर तीन तलाक से खत्म हुआ 8 साल का निकाह
ख़बर शेयर करें -फोन पर तीन तलाक से खत्म हुआ 8 साल का निकाह जालौन, 26 जून (हि.स.)। जालौन जिले…
