थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी दुजाना ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्हें ट्विटर के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि एक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जेवर संजीव आजाद के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें एक वीडियो अपलोड है। एक व्यक्ति जिसका नाम सौरभ नागर निवासी ग्राम दुजाना है वह व्यक्ति एक विशेष जाति के लिए जातीय टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इस ट्वीट के संबंध में विशेष जाति वर्ग द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया है।सौरभ नागर द्वारा यह वीडियो बनाई गई जिसकी इंस्टाग्राम आईडी भी वर्णित है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 353(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
रामपुर : जौहर विश्वविद्यालय पर चलेगा बुलडोजर
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 15 जुलाई । उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण और भू-उपयोग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जीरो…
पत्रकार एल एन सिंह की हत्या मामले में मां—बेटे गिरफ्तार, गए जेल
ख़बर शेयर करें -पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार एल.एन.सिंह के हत्या मामले में गिरफ्तार…
मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित 10 ट्रेनों का हाेगा विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव
ख़बर शेयर करें -सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 14312 व 14322 भुज बरेली आला हजरत एक्सप्रेस को…
