जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में 6 और 7 सितम्बर को 52 परीक्षा केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा होगी। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि इस परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के जनपद में आने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के साथ ही परीक्षार्थियों को ससमय परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने में सुगमता के दृष्टिगत जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के समस्त बोर्ड के विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान 6 सितम्बर शनिवार को बन्द रहेंगें। जिलाधिकारी ने जनपद मुरादाबाद के नगर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
Related Posts
प्रतापगढ़ में 319 ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की होगी स्थापना
ख़बर शेयर करें -प्रतापगढ़, 29 जनवरी । उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित सभी विकास खण्ड में 319 ग्राम…
सीएसजेएमयू में शुरू होगा “स्वामी हरिदास संगीत गुरुकुल” समर कैंप
ख़बर शेयर करें -कानपुर, 11 मई । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 16 मई से “स्वामी हरिदास संगीत…
युवा हिंदी भाषा के महत्व को समझें : डा माधव शर्मा
ख़बर शेयर करें -मुरादाबाद, 27 सितम्बर । दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के सभागार में एसोसिएशन के तत्वावधान में…
