थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिग्सन सोसाइटी में रहने वाले समीर पुत्र अशोक निवासी पश्चिम बंगाल और एक अन्य छात्र पल्स ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ रहे हैं। बुधवार की रात समीर व पल्स की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां पर समीर व पल्स के दोस्तों ने शराब पी। पार्टी के दौरान समीर की तरफ से पार्टी में शामिल हो रहे छात्र अभिरंजन और तीन चार लोग, पल्स की तरफ से आए गौतम, क्षितिज आदि के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशन पुत्र श्रवण, रोहित पुत्र सत्यानंद, सुधांशु पुत्र वीर बहादुर, समीर पुत्र अशोक, विशाल पुत्र प्रभु, सौरव, अनुज व निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं।
Related Posts
स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता: डॉ वंदना पाठक
ख़बर शेयर करें -स्वर्णप्राशन संस्कार से बच्चों की बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता: डॉ वंदना पाठक कानपुर,11 फरवरी (हि.स.)। छत्रपति शाहू…
भैंस चराकर लौटते समय चेकडैम में डूबा युवक, शव एक किमी दूर मिला
ख़बर शेयर करें -भैंस चराकर लौटते समय चेकडैम में डूबा युवक, शव एक किमी दूर मिला मीरजापुर, 6 जुलाई (हि.स.)।…
जूना अखाड़े के जगद्गुरू आचार्य बने स्वामी वसंत विजयानंद गिरि
ख़बर शेयर करें -जूना अखाड़े के जगद्गुरू आचार्य बने स्वामी वसंत विजयानंद गिरि महाकुम्भनगर, 12 फरवरी (हि.स.)। प्रयागराज महाकुम्भ में…
