थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिग्सन सोसाइटी में रहने वाले समीर पुत्र अशोक निवासी पश्चिम बंगाल और एक अन्य छात्र पल्स ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में पढ़ रहे हैं। बुधवार की रात समीर व पल्स की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां पर समीर व पल्स के दोस्तों ने शराब पी। पार्टी के दौरान समीर की तरफ से पार्टी में शामिल हो रहे छात्र अभिरंजन और तीन चार लोग, पल्स की तरफ से आए गौतम, क्षितिज आदि के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशन पुत्र श्रवण, रोहित पुत्र सत्यानंद, सुधांशु पुत्र वीर बहादुर, समीर पुत्र अशोक, विशाल पुत्र प्रभु, सौरव, अनुज व निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलेज से पढ़ाई कर रहे हैं।
Related Posts
पुलिस चौकी के पास दुकान में चाेरी, नकद व माल बटाेर ले गए चाेर
ख़बर शेयर करें -कर दिया। गुरुवार को दुकान मालिक के पहुंचने पर चाेरी की जानकारी हुई और सूचना पर पहुंची…
सुलतानपुर में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी
ख़बर शेयर करें -वहां संगत का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान गुरमत वातावरण में मधुर शबद-कीर्तन…
स्ट्रीट लाइटों से वाराणसी शहर की सड़कों पर अंधेरा होगा दूर
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 12 मार्च (हि. स.)। वाराणसी में नवरात्रि व अन्य त्योहारों को देखते हुए नगर आयुक्त हिमांशु…
