Zindademocracy

सीएम आवास पर धरने पर बैठे दिग्विजय सिंह, किसानों की मांग को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से पहुंचे थे मिलने

भोपाल | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीएम आवास पहुंचे, लेकिन शिवराज सिंह ने जब उन्हें समय नहीं दिया तो वे धरने पर बैठ गए। बाताया जा रहा है कि, दिग्विजय सिंह सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित किसानों के साथ सीएम शिवराज से मिलना चाहते थे।

दिग्विजय सिंह के सिएम आवास मे धरने पर बैठने के बाद सीएम आवास के पास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त कर दिया गया है। सीएम आवास की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। सीएम शिवराज की ओर से अब 23 जनवरी को दिग्विजय सिंह को मिलने का समय दिया गया है।

आज सुबह जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी पार्क पर वृक्षारोपण करने दिग्विजय सिंह के बंगले के सामने से गुजरे तब ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह किसानों के साथ उनसे मिलने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया. इसके बाद ही दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए।

दिग्विजय कर चुके थे धरने पर बैठने का ऐलान
दिग्विजय सिंह ने तीन दिन पहले कहा था कि शिवराज सिंह चौहान, अगर 20 जनवरी तक उन्हें मिलने का समय नहीं देंगे तो 21 जनवरी को वह मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठेंगे. दिग्विजय सिंह का आरोप है कि वह मुख्यमंत्री से लंबे समय से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री समय नहीं दे रहे हैं. दिग्विजय ने बाकायदा इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज को पत्र भी लिखा था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending