Zindademocracy

दिल्ली: युवक ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर आग लगा कर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली: शुक्रवार को एक युवक ने देश की उच्च न्यायालय के गेट नंबर 1 के बाहर खुद को आग लगा ली, घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी दी। बाताया जा रहा है, झुलसे व्यक्ति की पहचान राजभर गुप्ता के रूप में हुई है और वह नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने बाताया कि, आग की वजह से वह झुलस गया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आगे कहा कि, आग लगाने का क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending