Zindademocracy

UP ELECTION 2022 :BJP ने जारी की अपनी दूसरी लिस्ट ,देखें कोन है प्रत्याशी दूसरी सूची में सिर्फ दो नामों की घोषणा

लखनऊ। BJP ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा की ओर से बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट के लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की है। केंद्रीय चुनाव समिति ने जो सूची जारी की है उसमे बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार और भोजीपुरा एसेंबली सीट से बहोरनलाल मौर्य को भाजपा प्रत्‍याशी बनाया है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 107 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट से घोषित दोनों प्रत्‍याशी मौजूदा समय में विधायक हैं। बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार विधायक हैं, जबकि भोजीपुरा असेंबली सीट से भाजपा ने मौजूदा विधायक बहोरनलाल मौर्य को अपना प्रत्‍याशी घोषित किया है। इन दोनों सीटों पर प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा न होने पर दोनों मौजूदा विधायकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

 

पहली लिस्ट में BJP ने घोषित किये 107 उम्मीदवार
भाजपा की दूसरी सूची में दो प्रत्याशियों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा की ओर से जारी सूची में 107 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई थी। पहली लिस्‍ट में भाजपा ने जातीय समीकरण को साधते हुए बड़ी तादाद में पिछड़ा वर्ग से ताल्‍लुक रखने वाले नेताओं को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। पहली लिस्ट में भाजपा ने ख़ास तौर पर जातीय समीकरण को साधकर समाजवादी पार्टी के आरोपों को काउंटर करने की कोशिश की थी।

कांग्रेस भी जारी कर चुकी है अपनी पहली लिस्ट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी उत्‍तर प्रदेश चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस नेता की ओर से पहली सूची में 125 प्रत्‍याशियों के नाम हैं। बता दें कि कांग्रेस ने उन्‍नाव गैंगरेप पीड़िता की मां आशा सिंह को उन्‍नाव से अपना प्रत्‍याशी बनाया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending