Zindademocracy

UP Assembly Elections 2022 : दाल बदल का खेल जारी, सपा के सपा के पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा, विधायक शरदवीर और कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान भाजपा में हुए शामिल इस मौके पर घर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा में इन तीनों नेताओं के आने से पार्टी और मजबूत होगी।

Uttar Pradesh | उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव में दल-बदल जारी है। आज दिल्ली में समाजवादी पार्टी के व पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा , विधायक शरदवीर सिंह, प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर घर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा में इन तीनों नेताओं के आने से पार्टी और मजबूत होगी।

सपा को फिर लगा झटका
4 बार विधायक और अखिलेश सरकार में मंत्री शिवाकांत ओझा और विधायक शरदवीर आज समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। इसे सपा के लिए झटका माना जा रहा है। भाजपा की सदस्यता लेने वाले शिवाकांत ओझा 4 बार विधायक रहे हैं। इसी के साथ वह स्व. कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री रहे और अखिलेश यादव की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहें।शरदवीर सिंह उत्तर प्रदेश की जलालाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इस बार सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अलबत्ता उन्होंने हाल ही में पार्टी से इस् तीफा दे दिया था। जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्यकुशवाहा को टिकट दिया है।

प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य है राकेश सचान
दलबदल के ही दौर में पूर्व सांसद और विधायक रहे राकेश सचाने भी पार्टी से किनारा करते हुए भाजपा की सदस्यता ली है। सचान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई में महासचिव थे। उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे सचान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि राकेश सचान 2009 से 2014 तक सांसद रहे हैं और 1993 और 2002 विधायक रहे हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending