Zindademocracy

Surrogacy से माँ बनी प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पे पोस्ट कर दी जानकारी इंस्टाग्राम पोस्ट द्वारा प्रियंका ने किया एलान

नई दिल्ली | एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अब पैरेन्ट्स बन गए हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देर रात लिखा कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे को जन्म दिया है.

प्रियंका ने लिखा, “हमें यह कन्फर्म करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर सरोगेट के जरिए एक बेबी आया है. हम अपने परिवार पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं और सम्मानपूर्वक इस खास वक्त के दौरान प्राइवेसी चाहते हैं.”

ऐसे शुरू हुई प्रियंका और निक की प्रेम कहानी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। इस जोड़े की मुलाकात ग्रैंड फैशन इवेंट मेट गाला 2017 में हुई, जहां उन्होंने डिजाइनर राल्फ लॉरेन का प्रतिनिधित्व किया। प्रियंका चोपड़ा की अंगूठी लेने के लिए गायिका ने न्यूयॉर्क में टिफ़नी का एक पूरा स्टोर बंद कर दिया था। उन्होंने प्रियंका के जन्मदिन पर लंदन में छुट्टियां मनाते हुए उन्हें प्रपोज किया था।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
Trending